Skip to main content

Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
छत्तीसगढ़ न्यूज़

रायपुर में आज ‘नो UPI डे’: दुकानों पर नहीं होगा ऑनलाइन पेमेंट

गांधी जयंती पर व्यापारियों का सांकेतिक विरोध, ग्राहकों से नकद भुगतान की अपील

रायपुर। गांधी जयंती के अवसर पर आज 2 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के कई व्यापारिक क्षेत्रों में ‘नो UPI डे’ मनाया जा रहा है। महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ और मोहबा बाजार व्यापारी संघ ने इस अभियान का समर्थन करते हुए अपनी दुकानों पर UPI भुगतान बंद रखने का निर्णय लिया है।
व्यापारी संघों ने ग्राहकों से अपील की है कि वे आज खरीदारी के दौरान नकद भुगतान कर ‘नो UPI डे’ के सांकेतिक विरोध का समर्थन करें। महादेव घाट रोड क्षेत्र के व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानों पर संघ की ओर से जारी पोस्टर भी लगाए हैं, ताकि ग्राहकों को पहले से जानकारी मिल सके कि 2 अक्टूबर को दुकानों पर केवल नगद लेन-देन स्वीकार किया जाएगा।


UPI शुल्क के विरोध में सांकेतिक कदम


व्यापारी संघों के अनुसार, चुनिंदा Person-to-Merchant (P2M) UPI भुगतान में ₹2,000 से अधिक के लेन-देन पर 0.4% MDR (Merchant Discount Rate) लगाए जाने के प्रस्ताव के विरोध में यह सांकेतिक कदम उठाया गया है। ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर यह शुल्क अधिकतम ₹300 तक बताया गया है। यह शुल्क सीधे ग्राहक से अलग से वसूलने के बजाय मर्चेंट की जिम्मेदारी होगी।
इसी मुद्दे को लेकर व्यापारियों ने अपनी चिंता जताते हुए एक दिन के लिए UPI भुगतान से दूरी बनाने का निर्णय लिया है।


बैठक में लिया गया निर्णय


‘नो UPI डे’ को लेकर व्यापारी संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में इसे सांकेतिक विरोध के रूप में समर्थन देने पर सहमति बनी।
बैठक में विमल बाफना, राम चौरसिया, विनोद जोशी, राजकुमार अग्रवाल, प्रशांत भागवत, वैभव सालुंखे, ईश्वर सिंह, विनोद जैन और मोहन पटेल सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
व्यापारी संघों ने आम जनता से अपील की है कि आज खरीदारी के लिए पर्याप्त नकद राशि साथ रखें, ताकि UPI बंद रहने की स्थिति में लेन-देन में परेशानी न हो।