कटघोरा में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेज, 80 फीट का रावण और ‘दीक्षा जायसवाल नाइट’ बनेगा मुख्य आकर्षण

कटघोरा। प्रतिवर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी कटघोरा में भव्य दशहरा उत्सव मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दशहरा उत्सव को लेकर विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज के संचालक श्री गोपाल शर्मा के निवास स्थान पर समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में इस वर्ष 80 फीट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही दशहरा उत्सव को और आकर्षक बनाने के लिए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या में छालीवुड की सुप्रसिद्ध अदाकारा दीक्षा जायसवाल की विशेष प्रस्तुति ‘दीक्षा जायसवाल नाइट’ मुख्य आकर्षण रहेगी।
बैठक में आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित रूप देने के साथ ही कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं और जनभागीदारी को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने दशहरा उत्सव को कटघोरा की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप यादगार बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में श्री गोपाल शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल, अशरफ भाई, राजीव लखनपाल, चंदन बघेल, सतीश धनौदिया, नरेंद्र मित्तल, संजय अग्रवाल, लक्ष्मी गर्ग, मनोज नायडू, केशव मित्तल, विष्णु जायसवाल एवं राजू नारियल सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में लोकप्रिय विधायक श्री प्रेमचंद पटेल की विशेष उपस्थिति ने आयोजन को और महत्वपूर्ण बना दिया। विधायक ने दशहरा उत्सव को सफल बनाने के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।
इस बार कटघोरा का दशहरा केवल रावण दहन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशाल 80 फीट के रावण के साथ शहरवासियों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है।
