कनेर के पेड़ों की छंटाई शुरू, लेकिन बंद स्ट्रीट लाइट पर NHAI मौन

कटघोरा। कटघोरा के चकचकवा पहाड़ी के पास से चंदनपुर तक NH-130 पर लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट और डिवाइडर में लगे कनेर के बढ़े हुए पौधों को लेकर गूगली न्यूज ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर में बताया गया था कि रात के समय स्ट्रीट लाइट बंद होने और डिवाइडर के कनेर के पौधों के पेड़ का रूप लेने से सड़क पर पशुओं की मौजूदगी दिखाई नहीं देती, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
खबर के बाद NHAI ने मामले की गंभीरता को समझते हुए डिवाइडर में लगे कनेर के पौधों की छंटाई का काम शुरू करा दिया है। इससे वाहन चालकों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है और सड़क पर दृश्यता भी बेहतर होगी।
हालांकि, सबसे बड़ा सवाल अब भी NH-130 की बंद स्ट्रीट लाइटों को लेकर बना हुआ है। क्षेत्र में काफी समय से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं, लेकिन इन्हें कब तक चालू किया जाएगा और आखिर इतने लंबे समय से लाइटें बंद रहने की वजह क्या है, इसका स्पष्ट जवाब जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से नहीं मिल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल पौधों की छंटाई से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी के लिए बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को भी जल्द चालू किया जाना जरूरी है, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
