भव्य दशहरा उत्सव मनाने की तैयारी : 80 फुट ऊँचा रावण पुतला का ढांचा तैयार , रंगारंग कार्यक्रम से सजेगा मंच

कटघोरा। कटघोरा में इस वर्ष दशहरा उत्सव बड़ी धूमधाम और भव्यता के साथ मनाने की तैयारियाँ जोरों पर हैं। नव दशहरा उत्सव समिति कटघोरा द्वारा भव्य आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार का आयोजन नगर के प्रसिद्ध मेला मैदान में किया जाएगा, जहाँ रावण दहन और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शानदार मंचन होगा।

इस वर्ष समिति द्वारा 80 फुट ऊँचे रावण के पुतले का निर्माण कराया जा रहा है, जो लोगों के लिए मुख्य आकर्षण रहेगा। इसके निर्माण की शुरुआत रविवार को मेला मैदान में हो चुकी है। 80 फिट रावण पुतले के लिए स्थायी संरचना का भूमिपूजन नगर पालिका परिषद कटघोरा के अध्यक्ष राज जायसवाल ने विधिवत किया।
पूजन के अवसर पर समिति के सक्रिय सदस्य एवं नगर के प्रमुख लोग उपस्थित रहे। इनमें राज जायसवाल, गोपाल शर्मा , पवन अग्रवाल ,राजीव लखनपाल, चंदन बघेल, आकाश शर्मा,संजय शर्मा, नरेंद्र मित्तल, संजय अग्रवाल, मुकेश गोयल, सतीश धनोदिया ,आशुतोष शर्मा, राहुल डिक्सेना, अशरफ मेमन , अभिषेक गर्ग ,राजकुमार नारियलवाला , अजय धनोदिया, विष्णु जायसवाल, लक्ष्मी गर्ग, शारदा पाल, अशोक दुबे, अशरफ मेमन, केशव मित्तल ,मनोज नायडू, गोपाल बन गोस्वामी, हरि दिवाकर , वार्ड पार्षद राजू दास सहित अन्य लोग शामिल हुए।आयोजन समिति द्वारा इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी खास बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता छोटे लाल साहू, जिन्होंने,” हंस झन पगली फंस जाबे, ले शुरू होंगे मया के कहानी, चल हट कोनो देख लिही” जैसी हिट छत्तीसगढ़ी फिल्में बनाई हैं, उनके प्रसिद्ध लोककला मंच “जहुरिया” की विशेष प्रस्तुति होगी। इस मंच पर सुपरहिट गायक-गायिका और डांस ग्रुप दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क
हर वर्ष की तरह इस बार भी नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से हजारों की संख्या में लोग दशहरा पर्व का आनंद लेने पहुंचेंगे। भीड़ को ध्यान में रखते हुए कटघोरा पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए हैं। कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी भी आज पुतले के लिए बनाए गए स्थायी संरचना का निरीक्षण मेला मैदान पहुंचकर किए । थाना प्रभारी ने बताया कि दशहरा के दिन शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा और उनके लिए वैकल्पिक रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। साथ ही, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।
