बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का हर्षोल्लास से मनाया गया जयंती, जय घोष के साथ विशाल शोभायात्रा

कटघोरा । भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर जी की जयंती समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ पत्रकार संघ कटघोरा के सचिव एवं अधिवक्ता रामविलास कुर्रे के कार्यालय में मनाया गया । इस अवसर पर मुख्य अभ्यागत के रूप में नगर के समाज सेवी, अध्यक्ष पत्रकार संघ कटघोरा अजय धनोदिया जी उपस्थित रहे जिन्होंने जय भीम की जयघोष के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया और बताया कि बाबा साहब किसी एक वर्ग के लिए नहीं अपितु समूचे मानव समाज के कल्याण के कार्य किए है, देश में महिलाओं के शिक्षा, समानता का अधिकार उनकी देन है, समस्त नारी शक्ति को आज उन पर गर्व है, मुझे भी गर्व है कि आज उनके जन्मोत्सव पर केक काटने का अवसर मिला। इस दौरान युवा नेता सैयद हसन अली ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहब के आदर्शों, उनके कार्यों को बताना मतलब सूर्य को दीपक दिखाने के समान है, आज हम जो स्वतंत्र होकर अपनी बात रख पा रहे है ये उन्हीं की देन है । इस अवसर पर संपादक गूगली न्यूज चंदन बघेल एवं पत्रकार संघ के विधिक सलाहकार विशेष रूप से उपस्थित रहे साथ ही प्राचार्य एस एन शिव, के एल डहरिया, एच आर निराला, जीवन मिरि, छवि लहरें, संतोष कुर्रे, देवेंद्र काटले, रामखिलावन कुर्रे इत्यादि उपस्थित रहे।
दूसरी ओर कटघोरा में मुरली मेट्रो से लेकर तहसील चौक तक विशाल रैली निकाले जाने की खबर समाचार लिखे जाने तक प्राप्त हुई है। जानकारी मिली है कि इस विशाल शोभायात्रा में हजारों की संख्या में आंबेडकर वादी महिला पुरुष बाबा साहेब के जय घोष के साथ शिरकत करेंगे।
