Skip to main content

Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कटघोराकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़विशेष समाचार

अतिशेष काउंसलिंग मे अधिकारियों की मनमानी

  • बिलासपुर । शासन के निर्देशानुसार शालाओ एवं शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण के तहत लगभग 10600 स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है जिससे 35000 शिक्षक प्रभावित होंगे, जिसके परिपालन में दिनांक 4 जून 2025 को बिलासपुर जिले में 461 शिक्षकों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कराई गई है।
    जिसमें भारी मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे है। अधिकारियों द्वारा वरिष्ठ शिक्षकों को कनिष्ठ बताकर अतिशेष की सूची में डालकर अपने चहेतों को बचाने का घोटाला सामने आया है। वही  दूसरी ओर विज्ञान विषय को हिन्दी विषय बताकर अतिशेष की सूची में डाल दिया गया है।
    इतना ही नही,काउंसलिंग की प्रक्रिया में शासन के पूरी गाईडलाइन का पालन भी नही किया जा रहा है।शिक्षक संघ का आरोप है कि शिक्षकों को दावा आपत्ति का भी समय नही दिया गया है। भाजपा सरकार को खुश करने के लिए आनन -फानन में काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी कराई गयी है जिसके खिलाफ सैकडो़ शिक्षक एवं शिक्षक संघ के द्वारा मा. हाईकोर्ट बिलासपुर छ.ग में याचिका दाखिल किया जा रहा है।
    शिक्षकों का रोष  इस बात पर है कि सत्र 2008 के सेट को खारिज कर नया सेट अप तैयार किया गया है जिससे लगभग 10600 स्कूल बंद हो रहे है और 35000 शिक्षक प्रभावित हो रहे है।
    वही दूसरी ओर शिक्षकों का आरोप है कि सरकार
    स्कूलों को बंद कर नई शराब दुकान खोल रही है