होली शांति समिति की बैठक संपन्न

कटघोरा। आज थाना कटघोरा में होली एवं रमजान पर्व शांति पूर्ण ढंग से मनाया जाए इसलिए शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी द्वारा शांति पूर्ण पर्व मनाने की अपील की गई । बैठक में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल के अलावा सभी पार्षदगण उपस्थित रहे। पत्रकार संघ, श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य गण के अतिरिक्त नगर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
