पार्षदों का ग्रह नक्षत्र कुछ ठीक नहीं ,शिकायतों के थपेड़े में आ रहे लगातार
कटघोरा। नगरपालिका परिषद कटघोरा के नवनिर्वाचित पार्षदों का ग्रह कुछ ठीक नहीं चल रहा है आए दिन कोई न कोई पार्षद किसी न किसी मामले में सुर्खियां बटोर रहे हैं। कोई किसी पत्रकार को गाली ग्लौच देने का अपराध कर ट्रोल हो रहा है और जिसकी गिरफ्तारी की भी मांग हो रही है तो कोई लोगो के फटी में उंगली कर उगाही में लगे हैं , एक पार्षद ने तो सैकड़ों पेड़ पहले कटवा कर बेच लिया और शासन से अनुमति बाद में मांगा,इसकी भी शिकायत हुई और पार्षद को लेने के देने पड़े । एक पार्षद अपने मां के नाम की मात्र 2 डिसमिल जमीन पर 4 प्रधानमंत्री आवास अपने नाम सहित ,पिता और भाइयों के नाम पर बनवा कर बैठा है ,कैसे? जांच का विषय बन चुका है। समय रहते ये पार्षद अपने कार्यशैलियों में सुधार नहीं लाते हैं तो वो दिन दूर नहीं जब इन्हें पछताना पड़े।