विदेश से सफलतापूर्वक MBBS की पढ़ाई पूर्ण कर कटघोरा लौटे डॉ. अनुराग, डॉ. युक्ता और डॉ. निहाल

डॉ नेहा सिंह बनी प्रेरणास्रोत
कटघोरा। कठिन परिस्थितियों और कड़ी चुनौतियों के बीच विदेश (चीन) से MBBS की डिग्री प्राप्त कर प्रथम प्रयास में MCI परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली डॉ. नेहा सिंह ने नगर को गौरवान्वित किया था। वे अंचल की प्रथम महिला डॉक्टर बनीं और उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनीं जो विदेश जाकर चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करना चाहते थे, लेकिन अभिभावक साहस नहीं जुटा पाते थे।
डॉ. नेहा सिंह की सफलता से प्रेरित होकर कटघोरा के तीन परिवारों ने अपने बच्चों को विदेश (रूस) में MBBS की पढ़ाई के लिए भेजने का साहसिक निर्णय लिया। आज उनके बच्चे सफलतापूर्वक MBBS की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं, जो कटघोरा नगर के लिए पुनः गर्व का विषय है।
रूस से MBBS की पढ़ाई पूर्ण कर डॉक्टर बने विद्यार्थियों में डॉ. अनुराग (पिता श्री अजय श्रीवास्तव), डॉ. निहाल (पिता श्री रामविशाल जायसवाल) और डॉ. युक्ता (पिता श्री प्रहलाद साहू) शामिल हैं। तीनों कटघोरा के निवासी हैं।
उल्लेखनीय है कि डॉ. नेहा सिंह, श्री चंदन बघेल की सुपुत्री हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में चीन से MBBS की डिग्री प्राप्त की तथा प्रथम प्रयास में ही MCI परीक्षा उत्तीर्ण कर भारत में चिकित्सा अभ्यास के लिए पात्रता हासिल की थी।
