विदेश से सफलतापूर्वक MBBS की पढ़ाई पूर्ण कर कटघोरा लौटे डॉ अनुराग,डॉ युक्ता और डॉ निहाल

कटघोरा। कठिन परिस्थितियों एवं कड़ी चुनौतियों के साथ विदेश( चीन ) से MBBS की डिग्री हासिल कर प्रथम प्रयास में MCI की परीक्षा पास कर नगर को गौरवान्वित करने वाली अंचल की प्रथम महिला डॉक्टर नेहा सिंह उन बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है जो विदेश जाकर पढ़ना चाहते थे। इसी तारतम्य में कटघोरा के तीन बच्चे एक साथ विदेश ( रुस)जाकर MBBS की सफलता पूर्वक पढ़ाई पूर्ण कर डिग्री हासिल कर लिए हैं जो कटघोरा को पुनः गौरवान्वित कर रहा है। रूस से पढ़ाई पूर्ण कर डॉ की उपाधि प्राप्त करने वाले डॉ अनुराग पिता श्रीअजय श्रीवास्तव,डॉ निहाल पिता श्री रामविशाल जायसवाल एवं डॉ युक्ता पिता श्री प्रहलाद साहू हैं जो सभी कटघोरा के हैं। बता दें कि डॉ नेहा सिंह चंदन बघेल की सुपुत्री हैं । डॉ नेहा 2019 में चीन से MBBS की डिग्री हासिल कर MCI की परीक्षा पास कर ली थी।
