Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
govtकटघोरा

अक्षय हत्याकांड का खुलासा: एक नाबालिक सहित चार आरोपियों ने दिया था घटना को अंजाम

कटघोरा : कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केशलपुर में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग पर जिन तीन  लोगों द्वारा ताबड़तोड़ हमला किया गया उसमें से मुख्य आरोपी 25 साल का मुस्ताक अहमद ग्राम मल्दा है दूसरा विश्वजीत ओगरे ग्राम सिंघिया कोरबी तीसरा आरोपी गुलशन पनिका सिंघिया कोरबी निवासी तथा चौथा आरोपी कटघोरा थाना क्षेत्र का ही एक नाबालिक 15 साल का था । पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के अनुसार यह घटना व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा और चुनावी रंजिश के कारण का हुआ । बताया गया कि घटना के लिए षडयंत्र एक दिन पहले से बन गया था किंतु मौका नहीं मिलने के कारण दूसरे दिन घटना को अंजाम दिया गया। घटना का कारण पंचायत स्तर पर सड़क के काम को लेकर प्रतिस्पर्धा और मृतक के झगड़ालू प्रवृत्ति के होने के कारण आए दिन विवाद और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मुस्ताक अहमद को बार बार  नीचा दिखाने के कारण भी बताया गया। बताया गया कि गुलशन नाम का आरोपी  आगे आगे बाइक से  घटना स्थल तक पहुंच कर सूचना देने का काम किया और बताए गए स्थान पर पहुंचकर मुस्ताक अहमद चाकू से और विश्वजीत ओगरे कुल्हाड़ी से ताबड़ तोड़ वार किए । आरोपी जिस कार में बैठ कर हुए थे वो अर्बन क्रूज़र सफेद रंग का बरामद कर लिया गया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू और कुल्हाड़ी भी बरामद हो गया है।

कटघोरा पुलिस IG श्री शुक्ला के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के कुशल नेतृत्व में पुलिस कप्तान धर्म नारायण तिवारी की टीम ने इस चुनौती पूर्ण अंधे हत्या की गुत्थी महज 7 घंटे में सुलझा ली ।