Skip to main content

Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कटघोरा

पोड़ी सीईओ हटाए गए , खगेश को मिली जिम्मेदारी ,वहीं राय बने कोरबा जनपद के सीईओ

 

कटघोरा । क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के विरोध का सामना कर रहे पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत के सीईओ भूपेंद्र सोनवानी को अंततः हटा दिया गया है। उन्हें जिला पंचायत में अटैच किया गया है।
इसके साथ ही आदेशानुसार कोरबा जनपद पंचायत के सीईओ खगेश निर्मलकर को पोड़ी उपरोड़ा सीईओ पदस्थ किया गया है। रामानुजनगर जनपद जिला- सरगुजा से कोरबा जनपद के लिए आए संजय कुमार राय को कोरबा जनपद सीईओ पदस्थ किया गया है।