नवनिर्मित पत्रकार संघ कार्यालय भवन का लोकार्पण


कटघोरा। आज सायंकाल कटघोरा चकचकवा पहाड़ी के निकट नवनिर्मित पत्रकार संघ कार्यालय भवन का लोकार्पण कार्यक्रम वाणिज्य,उद्योग मंत्री लखन देवांगन की मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी जी,मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग,पूर्व मंडल अध्यक्ष धन्नु प्रसाद दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय शर्मा, प्रफुल्ल तिवारी,पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष बजरंग पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कटघोरा के लोकप्रिय विधायक प्रेमचंद पटेल के द्वारा की गई। कटघोरा नगरपालिका अध्यक्ष राज जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए और पेयजल के लिए बोर खनन सबमर्सिबल सहित अपने मद से देने की घोषणा किए। माननीय मंत्री लखन देवांगन जी ने पत्रकारों को सर्व सुविधायुक्त लाइब्रेरी भवन स्वीकृत कराने में सहायता करने की घोषणा किए तथा फर्नीचर के लिए तीन से चार लाख रुपए तत्काल उपलब्ध कराने की घोषणा किए। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता डाकेश्वर शुक्ला, अनुराग दुहलानी, समरजीत जी, आलोक पांडे, टीकम पाल के अतिरिक्त वरिष्ठ अधिवक्ता गण उपस्थित रहे। पत्रकार संघ के अध्यक्ष अजय धनों दिया के द्वारा सफल संचालन किया गया। पत्रकार संघ के पदाधिकारियों में संरक्षक अशोक दुबे, सतीश धनों दिया, विधिक सलाहकार चंदन बघेल, सचिव रामविलास कुर्रे, मनोज नायडू, राकेश गोयल,गोपाल बन गोस्वामी के अलावा पत्रकारों में गोपाल मित्तल, शिवशंकर जायसवाल, संदीप चौबे उपस्थित रहे।


