Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कटघोरा

सीएमओ के लिखित आश्वासन के बाद ठेकेदार ने आमरण अनशन किया समाप्त

कटघोरा। अटल परिसर एवं अटल मूर्तिस्थापना के ळम्बित भुगतान को लेकर आज दोपहर से  पीड़ित ठेकेदार अटल परिसर के सामने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आमरण अनशन पर बैठ कर बिना भुगतान लिए नहीं उठने की मानो ठान लिए थे ।  ठेकेदार की हठ के आगे सीएमओ की हठधर्मिता भी आखिर जवाब दे गई और त्वरित भुगतान का  लिखित आश्वासन देकर देर रात्रि को अनशन समाप्त कराना पड़ा। भुगतान संबंधी लिखित आश्वासन का पत्र लेकर उप अभियंता चंद्रशेखर जायसवाल धरना स्थल पर गए और अनशन कर रहे ठेकेदार को पानी पिलाकर अनशन समाप्त कराए।

गौरतलब हो कि नगर पंचायत छुरीकला के द्वारा वर्ष 2024 में अटल परिसर निर्माण एवं मूर्तिस्थापना कार्य की निविदा अग्रवाल एजेंसी कटघोरा को दिया गया। अनुबंध के अनुसार ठेकेदार ने समयावधि के भीतर कार्य पूर्ण कर दिया। कार्य की कुल लागत 20 लाख थी जिसमें अभी तक कुल 40 प्रतिशत राशि का ही भुगतान होना बताया गया। शेष राशि के लिए विगत 6 माह से चक्कर कटवाया जा रहा था। कार्य पूर्ण होने के बाद भी भुगतान लंबित होने से परेशान अग्रवाल एजेंसी के प्रोपराइटर अनिल अग्रवाल ने भुगतान का उल्लेख करते हुए आमरण अनशन की चेतावनी भरा पत्र प्रेषित कर आज दोपहर से अनशन पर बैठ गए थे। ठेकेदार अनिल अग्रवाल की मांग को जायज ठहराते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कटघोरा और जिला ठेकेदार संघ के सचिव असलम खान का पूर्ण समर्थन मिल रहा था । दिन भर नगरपंचायत सीएमओ और इंजीनियर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप मढ़ते रहे । सीएमओ का कहना है कि मुझ तक भुगतान संबंधी फाइल अब तक पहुंचा ही नहीं है दूसरी ओर इंजीनियर का कहना था कि मैं कल भुगतान संबंधी फाइल तैयार कर चेक कटवाने के लिए सीएमओ के टेबल में प्रस्तुत कर चुका हूं। अंततः देर रात्रि सीएमओ ने ठेकेदार को भुगतान संबंधी लिखित आश्वासन पत्र देकर अनशन समाप्त करा लिए।