कटघोरा प्रथम आगमन पर डॉ सनम जांगड़े का लड्डू से तौलकर भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

कटघोरा। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े जी का कटघोरा प्रथम आगमन पर भाजपा युवा नेता टीकम पाल के नेतृत्व में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया । कटघोरा के मुख्य चौक शहीद वीर नारायण चौक में बाजे गाजे के साथ 85 किलो ग्राम लड्डू से तौलकर स्वागत किया गया । इस अवसर पर भाजपा युवा नेता टीकमपाल के अतिरिक्त कुंती जी, जे पी कोसले , मनी राम जांगड़े ,नरेश कुमार,राजेश्वर भार्गव, राम चंद्र पाटले,के पी कोसले,टंकेश्वर, मनोज नायडू, अमित जायसवाल, डाकेश्वर शुक्ला,पवन, बहारन जात्रा,भूपेंद्र कुमार,अशोक भैया एवं काफी संख्या में भाजपा के युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
