Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कटघोराकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़

शासकीय भूमि पर बेखौफ अतिक्रमण की शिकायत झूठी,शिकायत की वजह पुरानी रंजिश

कटघोरा। नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 15 में स्थित 71/1 व 71/2 रकबा क्रमशः 0.22 डिसमिल तथा 0.90 डिसमिल का पंजीयन पिछले वर्ष अनिल अग्रवाल एवं चंदन बघेल द्वारा विधिवत कराया गया है ।पंजीकृत भूमि गड्ढा होने के कारण राखड़ पटाई कर भूमि समतल कराने का आवेदन पर्यावरण विभाग को किया गया था,पर्यावरण विभाग ने जांच पड़ताल कर भूमि का अवलोकन करते हुए सही पाए जाने पर राखड़ पाटकर समतल करने की अनुमति निविदा प्राप्त संबंधित ठेकेदार को दी और जिसने पाटने का काम प्रारंभ किया था। राखड़ पाटने का कार्य लगानी जमीन पर ही किया जा रहा था किसी प्रकार के शासकीय भूमि पर नहीं । शासकीय भूमि पर बेखौफ अतिक्रमण किए जाने की शिकायत झूठी बताई जा रही है ।बताया गया कि आधी अधूरी जानकारी रखने वाले पूर्व में भी किसी विशेष उद्देश्य से लगातार शिकायत करते चले आ रहे हैं । शिकायत पर तहसीलदार पौड़ी उपरोड़ा द्वारा भूस्वामियों को नोटिस भेजकर जवाब चाही गई थी ,जवाब के साथ नगरपालिका का अनापत्ति और पर्यावरण विभाग की अनुमति संलग्न किया गया है। वर्तमान शिकायत करता व्यक्तिगत दुश्मनी भुनाने इस तरह की शिकायत कर भूस्वामियों की छवि धूमिल करना चाहता है, इसका अंदाजा शिकायतकर्ता पूर्व पार्षद शरद गोयल के फेसबुक स्टेटस देखकर लगाया जा सकता है। भूस्वामियों ने बताया कि शरद गोयल का इनसे दुश्मनी कोई बड़ी नहीं है इतना ही है कि पिछले दशहरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम पर इसे मंच से एक कांग्रेसी नेता ने कालर पकड़कर उतारा था और गाली गलौज देकर खूब बेइज्जती किया गया था जिसका विरोध उपस्थित लोगो ने नहीं किया और नहीं बीच बचाव किया गया । सरेराह बेइज्जत होकर स्थल से भागना पड़ा था.