Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कटघोरा

गुरु घासीदास जी पर  अभद्र टिप्पणी के विरोध में  कटघोरा थाने में भी FIR

कटघोरा : सतनामी समाज के धर्मगुरु बाबा गुरु घासीदास जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला कटघोरा तक पहुँच गया है।  आज  व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से  प्राप्त वीडियो में एक विजय राजपूत नाम का आदमी  जो रायगढ़ का निवासी है । इसने गुरु घासीदास बाबा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किया और वीडियो वायरल भी करने का दुस्साहस किया । सतनामी समाज कटघोरा  के  पदाधिकारी टीकमपाल  बड़ी संख्या में समाज के लोगों को लेकर कटघोरा थाना पहुँचे और ज्ञापन सौंप कर विजय राजपूत एवं उसके सहयोगियों पर  एफ आई आर दर्ज करने की मांग किए । थानेदार धर्मनारायण तिवारी ने आश्वस्त किया कि  FIR दर्ज कर जल्द ही उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बहरहाल देर शाम जानकारी मिली कि विजय राजपूत को रायगढ़ पुलिस गिरफ्तार कर ली है और शख्स वीडियो में हथकड़ी लगे कान पकड़कर उठक बैठक लगता दिख रहा है और कह रहा है कि उसने जो भी किया और कहा शराब के नशे में किया ।