SDO की फटकार से आहत चौंकीदार ने लगा ली फांसी

कटघोरा। 15 जनवरी की सुबह सिंचाई विभाग कार्यालय क्रमांक 1 में कार्यरत चौंकीदार फिर साय का शव अपने शासकीय आवास में फंदे से लटकते देखा गया। मौत की असल वजह तो अब तक सामने नहीं आया है परन्तु कॉलोनी में अटकलें तेज है जिसके अनुसार मृतक फिर साय को एसडीओ क्रमांक 1 के द्वारा घर में भी काम करने को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। लोगों का कहना है कि एसडीओ की प्रताड़ना और रोज रोज के फटकार से तंग आकर मृतक ने ये खौफनाक कदम उठाया।

