अभ्युदय पब्लिक स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस

कटघोरा। वार्ड क्रमांक 8 शास्त्री नगर कटघोरा में स्थित अभ्युदय पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह एवं हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पाठशाला की शिक्षण समिति के अध्यक्ष एवं कटघोरा नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री लालबाबू ठाकुर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। उनके द्वारा गणतंत्र दिवस का महत्व बताते हुए बच्चों एवं पाठशाला के स्टाफ को इस अवसर की शुभकामनाएं प्रदान की गई। कार्यक्रम में पाठशाला के प्रधान पाठक श्री धनंजय कौशिक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
