Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कटघोरा

अक्षय गर्ग की हत्या की वजह रंजिश,व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा या कुछ और ?आईजी पहुंच रहे घटनास्थल जांच जारी….


कटघोरा। कटघोरा निवासी भाजपा नेता , सड़क ठेकेदार व जनपद सदस्य की दिनदहाड़े  निर्मम हत्या से जिला सहित प्रदेश में खलबली मची हुई है। आज सुबह ग्राम केशलपुर थाना कटघोरा में उनके सड़क निर्माण साइट पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर आईजी डॉ.संजीव शुक्ला घटनास्थल के लिए बिलासपुर से रवाना हो चुके हैं। वे घटना स्थल का निरीक्षण करेंगे। अक्षय गर्ग की हत्या से क्षेत्र में शोक और आक्रोश व्याप्त है। अक्षय गर्ग की हत्या आखिर क्यों और किसने की इसका पटाक्षेप पुलिस जल्दी ही करेगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काले रंग के वहां में कुछ लोग आए और उसमें से तीन लोग उतरकर कशलपुर साइड के लिए बनाए लेबर कैंप के पास घटना से अनजान अकेले खड़े अक्षय पर ताबड़तोड़ हमला कर दिए । हमले से हाथ की चार उंगलियां कट कर नीचे गिर गई ,पेट में  और गले में चाकू या कुल्हाड़ी जैसे हथियार से कई बार वार किए जिससे घटनास्थल पर खून की नदिया बह गई । घटना को अंजाम देकर हत्यारे फरार हो गए। अब पुलिस इस बिंदु पर जांच करते हुए शीघ्र हत्यारे तक पहुंचने का दावा कर रही है कि हत्या की वजह रंजिश, व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा, राजनीतिक या कुछ और ?