Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कटघोरा

ठेकेदार ने भुगतान नहीं होने पर दी आमरण अनशन की चेतावनी : छुरीकला नगरपंचायत का मामला

कटघोरा।नगरपंचायत छुरी कला के द्वारा वर्ष 2024 में अटल परिसर निर्माण एवं मूर्तिस्थापना कार्य की निविदा अग्रवाल एजेंसी कटघोरा को दिया गया। अनुबंध के अनुसार ठेकेदार ने समयावधि के भीतर कार्य पूर्ण कर दिया। कार्य की कुल लागत 20 लाख बताई जा रही है जिसमें अभी तक कुल 40 प्रतिशत राशि का ही भुगतान होना बताया गया। शेष राशि के लिए विगत 6 माह से चक्कर कटवाया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद भी भुगतान क्यों लंबित है के सवाल पर जवाबदार अधिकारी गोल मोल जवाब देते  है जिससे यह प्रतीत होता है कि भुगतान नहीं करने का एक मात्र कारण भ्रष्टाचार ही है।

अग्रवाल एजेंसी के प्रोपराइटर अनिल अग्रवाल ने भुगतान का उल्लेख करते हुए आमरण अनशन की चेतावनी भरा पत्र प्रेषित किया है जिससे नगरपंचायत छुरी कला में हड़कंप मच गया है।पत्र में लिखा गया है कि अटलपरिसर निर्माण एवं मूर्ति स्थापना कार्य पूर्ण किए 6 माह से अधिक समय हो गया है तथा जिसका हैंडओवर एवं लोकार्पण भी हो चुका है। ,कार्य पूर्ण करा कर  भुगतान नहीं करना अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन है। अतः 9 फरवरी 2026 तक भुगतान नहीं किया गया तो 10 फरवरी को श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा के सामने आमरण अनशन में  बैठने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। गूगली न्यूज के द्वारा इस संबंध में जानकारी के लिए मोबाइल से सीएमओ छुरीकला के  नंबर से मिलाया गया किंतु मोबाइल रिसीव नहीं होने के कारण दूसरे पक्ष से जानकारी  अब तक प्राप्त नहीं हो पाई है।