झुंड में बैठे मवेशियों को अज्ञात टेलर वाहन ने रौंदा, 10 मवेशियों की दर्दनाक मौत
बीच सड़क पर दुर्घटना ग्रस्त मवेशियों के तड़पने से 1 घंटा हाइवे पर लगा जाम
कटघोरा – अंबिकापुर NH चंदनपुर की घटना



कटघोरा। बीती रात्रि करीब 1 बजे कटघोरा अंबिकापुर एन एच ग्राम चंदनपुर में मवेशियों का झुंड सड़क पर बैठे थे तभी किसी अज्ञात ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए रौंद दिया गया जिससे 10 मवेशियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और कई मवेशी तड़पते रहे । घटना के बाद घंटों तक आवागमन बाधित रहा और सैकड़ों वाहन कतारबद्ध खड़े रहे। कटघोरा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मृत एवं घायल मवेशियों को वाहन चालकों की मदद से किनारे करवाया गया तब कही जाकर जाम खुल पाया।
गौरतलब हो कि ये मार्ग पिछले कुछ दिनों से दुर्घटनाजनित मार्ग बन चुका है । चकचकवा पहाड़ी से लेकर चंदनपुर के एक ढाबा तक डिवाइडर युक्त मार्ग है जिसके बीचोबीच कनेर का पौधा लगाया गया है यह भी दुर्घटना का कारण बन चुका है क्योंकि जिसके कारण विपरीत दिशा का मार्ग दिख नहीं पाता और मवेशी हो या मनुष्य दुर्घटना कारित हो जाते हैं। दूसरा कारण डिवाइडर के बीच में लगे स्ट्रीट लाइट सालों से बंद पड़ा है ।
