खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर मांगी रिश्वत ,एसीबी ने दबोचा

कटघोरा। विद्युत विभाग दीपका के सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर को एसीबी की टीम ने 50 हजार रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम रलिया के श्यामता टंडन की शिकायत पर यह कार्यवाही हुई है। श्यामता टंडन के अनुसार यह अधिकारी लंबे समय से इसी तरह लोगो को परेशान किया करता था ।श्यामता टंडन ने बताया कि उसने अपने खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के लिए सहायक अभियंता से बात की तब उसने खंभे और ट्रांसफार्मर के शुल्क के अलावा 50 हजार की रिश्वत मांगी थी,जिसकी शिकायत एसीबी बिलासपुर से कर दी गई और कल 50हजार रिश्वत के साथ सत्येंद्र दिवाकर को धर लिया गया।
