कटघोरा थाना प्रभारी का स्थानांतरण : कोरबा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,

कटघोरा। नगर निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को कटघोरा थाना प्रभारी से कोतवाली कोरबा का थाना प्रभारी और मोतीलाल पटेल को कोतवाली से कटघोरा का थानाप्रभारी बनाया गया है।इसी तरह मनोज कौशिक रक्षित केंद्र कोरबा को पाली थाना प्रभारी संबद्ध , उप निरीक्षक शिवनारायण कोसरिया को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना सिविल लाइन रामपुर का प्रभारी,सहायक उप निरीक्षक धनंजय जाटवर को थाना बालको नगर से थाना सिविल लाइन रामपुर, सहायक उप निरीक्षक अनिल खांडे को थाना सिविल लाइन रामपुर से मानिकपुर तथा प्रधान आरक्षक शनि कुमार कुर्रे को थाना बालको नगर दी गई है ।
