Skip to main content

Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कटघोरा

सुशासन तिहार शिविर में ACB की बड़ी कार्रवाई :  40 हजार की रिश्वत लेते BEO ऑफिस का बाबू गिरफ्तार






कटघोरा । कोरबा जिले  के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के तुमान में चल रहे सुशासन तिहार समाधान शिविर में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने सहायक ग्रेड-2 के बाबू प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर सेवानिवृत्त शिक्षक अमृतलाल बघेल से लंबित काम कराने के एवज में पैसे मांगने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाया और शिविर स्थल पर ही कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त शिक्षक अमृतलाल बघेल अपनी जीपीएफ पासबुक में कटौती की एंट्री कराने के लिए लंबे समय से कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। आरोप है कि काम करने के एवज में बाबू प्रदीप मिश्रा ने उनसे 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। परेशान होकर शिक्षक ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद बिलासपुर ACB के डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने योजना बनाकर समाधान शिविर में दबिश दी। जैसे ही आरोपी बाबू ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ACB की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रदीप मिश्रा पर पहले भी वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं और विभागीय कार्रवाई भी हुई थी। इसके बावजूद वह लंबे समय से विभाग में पदस्थ था।