सांस्कृतिक भवन कटघोरा में उद्यमिता जागरूकता शिविर संपन्न

कटघोरा। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोरबा द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं एवं भावी उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन सांस्कृतिक भवन पुराना नगर पालिका कार्यालय के सामने कटघोरा में आज दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया है। शिविर में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत अनुदानित ऋण हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया । साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा ऋण प्रक्रिया, पात्रता शर्तों एवं प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने संबंधी जानकारी दी गई। शिविर में विवेक अग्रवाल ( विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज, कटघोरा ),शेखर साहू ( मुरली बेकरी कटघोरा ),चंचल श्रीवासतव ( मैनेजर – जिला उद्योग एवं व्यवपार केंद्र कोरबा ),अहमद खान ( मोटिवेटर एवं बिजनेस कोच ),नरेश खूंटे ( DRP जिला उद्योग एवं व्यवपार केंद्र कोरबा ),रब्बानी अली ( नगर पालिका कटघोरा ), चन्दन बघेल पत्रकार एवं अधिवक्ता,नीतू साहू ( ब्रांच मैनेजर SBI कटघोरा ), उपेंद्र राठौर ( पी एल व्ही ),रमा साहू ( समाज सेविका ),रवि सोनी ( पी एल व्ही ),सेवकी टंडन ,रेवती साहू ,गौतम दिवान ,महेंद्र टंडन , नीलकमल चौधरी , हिना महंत एवं सुचित्रा मानिकपुरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोरबा के द्वारा जिले के इच्छुक युवा-युवतियों एवं उद्यमियों से निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया गया था।
