Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कटघोरा

पाली महोत्सव में गढ़ कलेवा के स्टॉल में पहुंची सांसद ज्योत्सना महंत


कटघोरा। दो दिवसीय पाली महोत्सव में इस वर्ष विशेष रूप से महिला समूह को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन ने कटघोरा की श्रीया महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा संचालित गढ़ कलेवा का स्टॉल लगाने हेतु अनुमति दी हैं।  महोत्सव में शामिल होने आए कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत जी ने महिला समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया एवं उनके कार्यों की सराहना की। गढ़ कलेवा में छत्तीसगढ़ी चीला ‌,फरा, चौसेला ,बड़ा, पापड़ , बड़ी ,बिजोरी,अरसा जैसे विशिष्ट व्यंजन उपलब्ध रहे । महिला समुह के स्टॉल को महोत्सव में आए हुए अतिथियों एवं आमजनो ने बहुत पसंद किया । समूह अध्यक्ष नीलम सोनी ने उक्तशय की जानकारी देते हुए बताया कि पहले दिन जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जी ने हमारे स्टॉल में आकर व्यवस्था संबंधी जानकारी ली । हमारे स्टाल में महोत्सव में आए स्थानीय व बाहर के कलाकारों ,जनप्रतिनिधि एवं पत्रकारों ने छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद लिया। जिलाधीश महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे समूह को महोत्सव में छत्तीसगढ़ी व्यंजन को बढ़ावा देने एवं महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने के लिए स्टॉल लगाने हेतु अनुमति प्रदान की।  हम लोगों को जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिला इसके लिए हम सभी का दिल से आभार एवं धन्यवाद  देते हैं।