Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कटघोरा

कटघोरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस: विधायक ने किया ध्वजारोहण

कटघोरा :  देश के 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर  मुख्य समारोह का भव्य आयोजन  किसान मेला भारत माता मंदिर में ध्वजारोहण तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम  किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधायक प्रेमचंद पटेल, विशिष्ट अतिथि नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष लाल बाबू ठाकुर एवं युवा ऊर्जावान नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष राज जायसवाल की गरिमामय उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया और परेड की सलामी ली गई।

मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन
ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि श्री पटेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का जनता के नाम जारी संदेश का वाचन किया। अपने संबोधन में उन्होंने देश की आजादी के नायकों को नमन करते हुए प्रदेश की प्रगति और जनहितकारी योजनाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह में विभिन्न टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया, जिसने दर्शकों में देशभक्ति का जोश भर दिया।
समारोह में वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस राष्ट्रीय पर्व को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक, विभागीय अधिकारी और आम जनता कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे । स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों और देशभक्ति गीतों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से गणतंत्र दिवस का यह उत्सव संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगरपालिका परिषद के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम प्रातः 7.30 बजे नगरपालिका परिषद कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया गया। तदोपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती पूजा से की गई। ध्वजारोहण,राष्ट्रगान,परेड, मार्च  पास्ट,सलामी,स्वागत,पीटी,उद्बोधन, झांकी प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण के पश्चात आभार प्रदर्शन एवं समापन की घोषणा विकासखंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा की गई। शुभेच्छु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तन्मय खन्ना जी रहे।