Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कटघोरा

अटल परिसर में अटल मूर्ति के भुगतान के नाम पर आमरण अनशन पर ठेकेदार : छुरी नगर पंचायत का मामला

कटघोरा। अटल परिसर एवं अटल मूर्तिस्थापना के ळम्बित भुगतान का मामला न्यूज पोर्टलों के लिए सुर्खियां बन चुका है। पीड़ित ठेकेदार अटल परिसर के सामने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आमरण अनशन पर बैठ चुका है ।गौरतलब हो कि
नगर पंचायत छुरीकला के द्वारा वर्ष 2024 में अटल परिसर निर्माण एवं मूर्तिस्थापना कार्य की निविदा अग्रवाल एजेंसी कटघोरा को दिया गया। अनुबंध के अनुसार ठेकेदार ने समयावधि के भीतर कार्य पूर्ण कर दिया। कार्य की कुल लागत 20 लाख बताई जा रही है जिसमें अभी तक कुल 40 प्रतिशत राशि का ही भुगतान होना बताया गया। शेष राशि के लिए विगत 6 माह से चक्कर कटवाया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद भी भुगतान लंबित होने से परेशान अग्रवाल एजेंसी के प्रोपराइटर अनिल अग्रवाल ने भुगतान का उल्लेख करते हुए आमरण अनशन की चेतावनी भरा पत्र प्रेषित किया था जिससे नगरपंचायत छुरी कला में हड़कंप मच गया है। पत्र में लिखा गया है कि अटलपरिसर निर्माण एवं मूर्ति स्थापना कार्य पूर्ण किए 6 माह से अधिक समय हो गया है तथा जिसका हैंडओवर एवं लोकार्पण भी हो चुका है। कार्य पूर्ण करा कर भुगतान नहीं करना अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन है। पूर्व में दिए गए सूचना के अनुसार अनिल अग्रवाल  आज 12 बजे से आमरण अनशन पर बैठ चुके हैं उनका कहना है कि जब तक भुगतान नहीं हो जाता यहां से उठने वाला नहीं हूं। दुसरीं तरफ अनिल अग्रवाल के स्वास्थ्यगत कारणों को लेकर परिजन चिंतित हैं।

सीएमओ और इंजीनियर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं। सीएमओ का कहना है कि मुझ तक भुगतान संबंधी फाइल अब तक पहुंचा ही नहीं है दूसरी ओर इंजीनियर का कहना है कि मैं कल भुगतान संबंधी फाइल तैयार कर चेक कटवाने के लिए सीएमओ के टेबल में प्रस्तुत कर चुका हूं।