Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना : बेटी ने धारदार हंसिया से मौत के घाट उतारी बाप को

  संवाददाता : वैवस्वत सिंह बघेल की रिपोर्ट

कोरबा। कोरबा जिले के अंतर्गत SECL प्रभावित क्षेत्र ग्राम रलिया थाना हरदीबाजार में आज एक मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटित हुई है । 25 वर्षीया बेटी गीता निषाद ने अपने वृद्ध पिता  अशोक निषाद की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या सब्जी काटने वाली औजार धारदार हंसिया से होना बताया जा रहा है । हत्यारिन बेटी को धारदार हंसिया सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बेटी गीता निषाद कोरबा में रहती थी कुछ दिनों के लिए अपने पिता के पास आई हुई थी फिर कल रात ऐसा क्या हुआ कि बेटी ने मानवता को शर्मसार करते हुए बाप की हत्या कर दी। समाचार लिखे जाने तक हत्या किस कारण से हुई है इसका खुलासा नहीं हो पाया है।