Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

  भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन की निर्वाचन की खुशी दिखाई दिया कोरबा की सड़कों पर : जय श्री राम के लगे नारे

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्वाचन की खुशी आज कोरबा की सड़कों पर साफ दिखाई दी। टीपी नगर चौक पर आयोजित इस विजय उत्सव में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन जी, महापौर संजू देवी राजपूत,जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, रायपुर संभाग संगठन सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह और पूर्व महापौर जोगेश लांबा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरकते हुए अपनी खुशी जाहिर की।पटाखों की गूँज और राहगीरों का मुँह मीठा कराकर भाजपाइयों ने नए नेतृत्व का स्वागत किया।