बेटी द्वारा हंसिया से की गई बाप की हत्या का हुआ खुलासा

संवाददाता : वैवस्वत सिंह बघेल की रिपोर्ट
कोरबा। कोरबा जिले के अंतर्गत SECL प्रभावित क्षेत्र ग्राम रलिया थाना हरदीबाजार में आज एक मानवता को शर्मसार करने वाली हृदयविदारक घटना घटित हुई है । 25 वर्षीया बेटी गीता निषाद ने अपने वृद्ध पिता अशोक निषाद की बेरहमी से सिर और गले पर वार कर हत्या कर दी। हत्या सब्जी काटने वाली औजार धारदार हंसिया से की गई है । हत्यारिन बेटी को धारदार हंसिया सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बेटी गीता निषाद कोरबा में रहती थी कुछ दिनों के लिए अपने पिता के पास आई हुई थी। गीता निषाद पिता के हर बात पर टोका टोकी से परेशान थी । अपने बयान में बताई है कि उसके पिता द्वारा रहन सहन, पहनावा और दोस्ती यारी संगत को लेकर आए दिन एतराज किया करते थे , कल रात भी ऐसा ही हुआ और इन्हीं बातों को लेकर खूब हंगामा मचा और गुस्से में आकर यह खौफनाक कदम उठा ली।
