कार ने बाइक को मारी ठोकर ,बाइक सवार गंभीर रूप से घायल


कटघोरा। बिलासपुर कटघोरा नेशनल हाईवे 130 में पाली के पास फिर एक सड़क दुर्घटना हो गई। घटना कार और बाइक के बीच हुई । कार चालक रायपुर का बताया गया और बाइक चालक कंहा का था ये अब तक पता नहीं चल सका है । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार क्रमांक CG 04PF 8637 रायपुर से कटघोरा की तरफ आ रही थी , पाली थानांतर्गत NH में पाली मोड के पास यह घटना घटित हुई । एक बारगी देखने से प्रतीत हुआ कि इस सड़क दुर्घटना से बाइक सवार के चिथड़े हो गए है जिसके मांस के टुकड़े सड़क पर बिखर गए हों ,परन्तु बारीकी से देखने पर पता चला कि बाइक सवार पालीथीन में बकरे का मांस लेकर कही जा रहा था ,जिसके फटने से मांस बिखर गया।बहरहाल बाइक सवार डिवाइडर में बेहोशी की हालत में पड़ा था और कार चालक मौके से फरार हो गया। लोगों की भीड़ थी परन्तु घटना के आधे घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई थी।
