वन विभाग में थोक में तबादले, SDO संजय त्रिपाठी को मनेन्द्रगढ़ का प्रभार

मनेन्द्रगढ़। वन विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। विभागीय फेरबदल के तहत SDO संजय त्रिपाठी को मनेन्द्रगढ़ का प्रभार सौंपा गया है। तबादलों के बाद वन विभाग के विभिन्न कार्यालयों और वनमंडलों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
विभागीय प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कार्य व्यवस्था में सुधार के उद्देश्य से किए गए इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने नए दायित्व संभालना शुरू कर दिया है।
SDO संजय त्रिपाठी को मनेन्द्रगढ़ का प्रभार मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर वन विभाग की आगामी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।





