छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 15 नए मरीज मिलने से कुल आंकड़ा 176 पहुंचा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में 15 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 176 पहुंच गई है। इनमें से 45 मरीज अभी एक्टिव हैं, जिनका इलाज जारी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि बुखार, सर्दी, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
राज्य में लगातार सामने आ रहे नए मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
