वन विभाग में 18 रेंजरों को मिला प्रमोशन, सहायक वन संरक्षक (ACF) बने अधिकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में पदस्थ 18 वनक्षेत्रपालों (रेंजरों) को बड़ी सौगात दी है। शासन ने इन अधिकारियों को पदोन्नत करते हुए सहायक वन संरक्षक (Assistant Conservator of Forests—ACF) के पद पर प्रमोशन देने का आदेश जारी किया है।
शासन के इस फैसले के बाद वन विभाग के संबंधित अधिकारियों में खुशी का माहौल है। पदोन्नति के साथ ही इन अधिकारियों को विभाग में नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार आगे पदस्थापना संबंधी आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। देखें आदेश…

