Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कटघोरा

शहीद सीताराम कंवर की प्रतिमा का अनावरण  रामपुर चौक में :  विधायक प्रेमचंद पटेल की मांग पर कटघोरा को  5 करोड़ की हाईटेक बस स्टैंड की सौगात

कटघोरा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कटघोरा के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने नगर को करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान सीएम ने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं।

हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण

कटघोरा नगर को अब मिलेगा आधुनिक सुविधाओं से लैस हाईटेक बस स्टैंड। मुख्यमंत्री साय ने विधायक प्रेमचंद पटेल की मांग पर 5 करोड़ रुपए की लागत से बस स्टैंड निर्माण की घोषणा की। इससे नगरवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।

आदिवासी और समाजिक संगठनों को सहयोग

सीएम साय ने आदिवासी कंवर समाज भवन के लिए 1 करोड़ रुपए स्वीकृत किए। वहीं जायसवाल कलार समाज को भी बड़ी सौगात दी गई।

कसनिया चौक का नामकरण और खेल उद्यान की सौगात

कसनिया चौक का नाम बदलकर अब भगवान सहस्त्रबाहु चौक रखा जाएगा। यहां 25 लाख रुपए की लागत से एक भव्य खेल उद्यान का निर्माण होगा। साथ ही, कसनिया में भगवान सहस्त्रबाहु की आदमकद प्रतिमा और भव्य गार्डन बनाने की भी घोषणा की गई।

शहीद सीताराम कंवर की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री ने अमर शहीद सीताराम कंवर की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही रामपुर चौक का नाम अब सीताराम कंवर चौक होगा।

महेशपुर में आम सभा और जनसंवाद

महेशपुर में आयोजित आम सभा में मुख्यमंत्री साय ने जनसमूह को संबोधित किया और सभी समाजों के प्रमुखों को शुभकामनाएं दीं।

भव्य स्वागत और उत्साह का माहौल

भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नगरवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जोरदार स्वागत किया। कटघोरा में पूरे दिन उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।