Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

करतला में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को हाथियों ने कुचल कर मार डाला

कोरबा। जिले के करतला परिक्षेत्र में हाथियों का आतंक जारी है। बुधवार रात एक हाथी ने मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को कुचलकर मार डाला। वहीं एक वीडियो भी सामने आया है जिस पर ग्रामीण हाथियों के झुंड पर पत्थर फेंकते हुए दिख रहे हैं। ग्रामीणों की इस हरकत से  गुस्साए हाथियों ने पलटकर ग्रामीणों को दौड़ाते भी देखा गया है। जानकारी के अनुसार करतला परिक्षेत्र के रामपुर और करतला के बीच जंगलों में लगभग 50 हाथियों का दल घूम रहा है। आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। फसलों को बचाने किसान रातभर जाग रहे हैं। वन विभाग ने हाथियों की निगरानी के लिए गश्त बढ़ा दी है। करतला क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके अनुसार हाथियों का झुंड जंगल से लगे गांव के पास से गुजर रहा था और इसी बीच कुछ ग्रामीण हाथियों के झुंड पर पथराव करने रहे हैं जिससे  हाथी भड़क गए और वे पलटकर ग्रामीणों को दौड़ाने लगे। हालांकि, इस हमले में ग्रामीण बाल-बाल बच गए।