Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कटघोरा

गढकलेवा का हुआ विधिवत शुभारम्भ.. 20 महिलाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश. स्वच्छता दीदीयो का साड़ी देकर किया गया सम्मान..

कटघोरा : छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने अनेक योजनाओ का क्रियान्वयनगढकलेवा का हुआ विधिवत शुभारम्भ.. 20 महिलाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश. किया जा रहा है जहां इसी कड़ी में कटघोरा में श्रीया महिला समूह द्वारा गढकलेवा का विधिवत शुभारम्भ कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ, जहां कांग्रेस सरकार की नीति से प्रभावित होकर 20 महिलाओ ने कांग्रेस प्रवेश किया।


विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के आर्थिक उत्थान के लिए महिला स्व सहायता समूह के माध्यम अनेक योजनाओं के माध्यम से विकास कर रही है जिसमे गावों में गौठानो के माध्यम से गोबर के दिये बनाकर, वर्मी कंपोस्ट बनाकर, गोबर का पेंट बनाकर जहां महिला समूह आर्थिक विकास में अपनी भागी दारी निभा रहे हैं, वहीं कटघोरा के श्रीया महिला स्व सहायता समूह द्वारा छत्तीसगढ़ के जो मूल व्यंजन है उन्हें बनाकर मार्केट में लाकर गढकलेवा के माध्यम से अपनी आर्थिक व्यवस्था को सुधारा जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की नीति से प्रभावित होकर 20 महिला परिवार ने कांग्रेस में प्रवेश किया है। विधायक ने समूह की सभी महिलाओं को साड़ी का भी वितरण किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मदरसा बोर्ड के सदस्य डॉ शेख इश्तियाक शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजीव लखन पाल युवा कांग्रेस जिला ग्रामीण जिला अध्यक्ष विकास सिंह विधायक प्रतिनिधि राज जयसवाल सौरभ शर्मा अकाश शर्मा राहुल शर्मा संदीप मित्तल विजय अग्रवाल ,चंदन बघेल पार्षद जय कुमार रविंद्र बघेल पवन जायसवाल रमेश पटेल घनश्याम अलवानी अशोक दुबे महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा मरावी राधा महंत नीलम सोनी अभिषेक सोनी महिला समिति के सदस्य एवं स्वच्छता दीदी एवं कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।