Skip to main content

Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
गौरेला पेंड्रा मरवाही

नागर लगे अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आए बाइक तीन सवार , एक की मौत दो  गंभीर

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गलत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर से हुई है जिसने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार, पिपरिया गांव के निवासी भरत सिंह, छोटेलाल और सुखराम बाइक पर सवार होकर नदी के पास से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पड़खुरी गांव की ओर से आ रहे नागर (कृषि यंत्र) लगे ट्रैक्टर (क्रमांक CG-31-B-3803) ने लापरवाहीपूर्वक गलत दिशा में बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक नशे में था, जिससे हादसा और भी गंभीर हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक ट्रैक्टर के बड़े पहियों और नागर की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों और डायल 112 की मदद से घायल युवकों को जिला अस्पताल गौरेला में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान भरत सिंह ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल छोटेलाल और सुखराम की स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा पूरी तरह से ट्रैक्टर चालक की लापरवाही का परिणाम था। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को घेराबंदी कर पकड़ लिया और मौके पर पहुंची गौरेला पुलिस के हवाले कर दिया। गौरेला पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, चालक पर धारा 279, 337, 304-A भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। हादसे के बाद पिपरिया गांव में शोक की लहर है।