Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने की एक अहम मामले का खुलासा : लूट की झूठी कहानी गढ़ने वाले कर्मचारी गिरफ्तार

कोरबा। जिले में चल रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने एक अहम मामले का खुलासा करते हुए लूट की झूठी कहानी गढ़ने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट की फर्जी सूचना दी थी, लेकिन सख्त पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना-चौकी स्तर पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली कोरबा में प्राप्त आवेदन पर अपराध क्रमांक 306/2026 धारा 316(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।प्रार्थी वरुण नायर (38 वर्ष), निवासी उरगा, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 9:30 से 10 बजे के बीच सीतामणी गौ माता चौक, मेन रोड कोरबा के पास उनके कर्मचारी ने लूट की घटना की सूचना दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि लूट की कहानी पूरी तरह मनगढ़ंत और झूठी थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने करीब 4.50 लाख रुपये की राशि का गबन किया है। यह राशि उसे बीमा नवीनीकरण के लिए सौंपी गई थी, जिसे उसने आपराधिक विश्वासघात करते हुए हड़प लिया। आरोपी की पहचान प्रियंशु देवांगन, पिता रविशंकर देवांगन, निवासी जांजगीर (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।