ग्राहक के लिए गन्ने का जूस बना रहा था दुकानदार, मिला बर्फ में मरा हुआ मेढक :कोरबा चौपाटी की घटना

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। कोरबा जिले के घंटाघर इलाके में संचालित चौपाटी में एक सोडा-गन्ना जूस की दुकान में इस्तेमाल की जा रही बर्फ में मरा हुआ मेंढक मिला है। ग्राहक के सामने ही बर्फ के टुकड़े से मरा हुआ मेढ़क मिलने से चौपाटी में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया । शुक्रवार रात की इस
घटना की जानकारी मिलते ही जूस की दुकान के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। मौके पर चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा भी पहुंचे। उन्होंने बर्फ तोड़कर देखा तो उसमें मेंढक फंसा हुआ है। उसे बाहर निकाला गया। हालांकि कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई।इस मामले में चौपाटी संघ ने खाद्य-औषधि विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है। खाद्य विभाग ने कहा कि मामले में जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी। हालांकि जिस जूस की दुकान में मेंढक निकला है वह दुकान अभी भी संचालित हो रही है। दुकान और दुकानदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है है।
इस मामले में दुकानदार ने कहा कि वह बर्फ खुद से नहीं बनाता है वह बर्फ डिपो से बर्फ खरीदकर लाता है। वहीं, बर्फ डिपो के संचालक ने बताया कि सुभाष चौक पर बर्फ का डिपो चलाते हैं इसके साथ ही कई फैक्ट्रियों से बर्फ खरीदकर दुकानदारों को बेचते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि जिस बर्फ में मेंढक मिला है, वह किस फैक्ट्री से आई थी।
