Skip to main content

Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
अंबिकापुरबिलासपुर

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत : घटना अंबिकापुर के भिटठीकला की

अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है।  हादसा आज शाम NH130 स्थित भिट्ठीकला में हुआ है। महिलाएं सब्जी खरीदकर बाजार से लौट रही थी, तभी अचानक सामने से आई बेकाबू स्कॉर्पियो उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गई। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने गाड़ी के ड्राइवर को खूब पीटा और हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान 3 से 4 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा । जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार स्कार्पियो (क्रमांक सीजी 15 ईएच 8874) अंबिकापुर से लखनपुर जा रही थी, तभी ग्राम भिट्ठीकला में 2 महिलाओं को कुचलते हुए गाड़ी आगे बढ़ी और तीसरी  एक अलग महिला को रौंद दिया। गाड़ी फिर भी नहीं रुकी आगे जाकर सामने से आ रहे ट्रेलर से टकराकर रूकी । हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल तीनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो से भाग रहे ड्राइवर को दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर पीटा। उग्र भीड़ ने नेशनल हाईवे पर शव रखकर जाम कर दिया है। मौके पर पहुंची मणिपुर पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया और उसे तुरंत थाने भेजा। फिलहाल ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास जारी है। हर रविवार को भिट्ठीकला में साप्ताहिक बाजार लगता है। हादसे की शिकार महिलाएं सब्जी खरीदने बाजार आई थीं, और शाम को लौट रही थीं। अभी महिलाओं की शिनाख्त नहीं हो पाई है।