अभ्युदय पब्लिक स्कूल कटघोरा में विदाई समारोह संपन्न

कटघोरा । 6 मार्च 2026 को अभ्युदय पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल कटघोरा में कक्षा आठवीं के बच्चों का विदाई समारोह आयोजित किया गया । समारोह में पाठशाला के सभी बच्चे उपस्थित रहे तथा इस अवसर पर पाठशाला के प्रधान पाठक धनंजय कौशिक के द्वारा सभी बच्चों को शुभकामनाएं एवं उज्जवल भविष्य की कामना के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहने के टिप्स दिया गया । कार्यक्रम के सफल संचालन में पाठशाला के सभी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
