Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कटघोरा

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण में कटघोरा के पांच कांग्रेसियों को  मिला स्थान , कार्यकर्ताओं में हर्ष : राजीव  लखनपाल बने उपाध्यक्ष वहीं लालबाबू सिंग को मिला महामंत्री का पद

कटघोरा । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कोरबा ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी सूची को अनुमोदन प्रदान कर दिया है। यह सूची कोरबा ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान द्वारा प्रस्तावित की गई थी। अनुमोदन के साथ ही कटघोरा के  पांच कांग्रेसी नेता एवं नेत्री  को जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के विभिन्न पदों पर नियुक्ति दिया गया है।

वरिष्ठ नेता राजीव लखनपाल को ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष , वरिष्ठ लाल बाबू सिंह को महामंत्री, भावना जायसवाल को महामंत्री , किशोर दिवाकर को सचिव तथा मुरारी गोविल को सचिव बनाए जाने से  कटघोरा सहित पूरे कोरबा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक और मजबूत कदम बताया है। पार्टी के स्थानीय नेताओं और समर्थकों ने इन्हें  बधाई देते हुए विश्वास जताया कि इनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को और मजबूती मिलेगी।



राजीव लखनपाल  एवं लाल बाबू सिंह लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं में उनकी गिनती होती है। वर्तमान में नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष भी हैं ।इसी तरह भावना जायसवाल महिला नेत्री के रूप में हमेशा पार्टी के लिए सक्रिय रही हैं। किशोर दिवाकर नगरपालिका परिषद के वार्ड 3 के पार्षद हैं और पार्टी के प्रति सक्रिय भूमिका अदा करते आ रहे हैं। राजीव लखन पाल कटघोरा शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

स्थानीय कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राजीव लखनपाल को ये पद उनके संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के साथ उनका बेहतर तालमेल और क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए  यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से जिले में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कटघोरा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है और विश्वास व्यक्त किया है कि राजीव लखनपाल अपने नए दायित्व का भी उसी समर्पण और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे, जैसे उन्होंने पूर्व में संगठन के लिए कार्य किया है।