Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कटघोरा

अशरफ़ मेमन को मिली कटघोरा शहर अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी, समर्थकों में जश्न

कोरबा । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए आज ब्लॉक और शहर स्तर के पदाधिकारियों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रदेशभर के 307 शहर और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिसमें अनुभव, निष्ठा और संगठनात्मक पकड़ को प्राथमिकता दी गई है।

कोरबा जिले के लिए कांग्रेस आलाकमान ने दिग्गज और पुराने नेताओं पर भरोसा जताया है। कटघोरा शहर अध्यक्ष की कमान वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशरफ़ मेमन को सौंपी गई है। कांग्रेस के शुरुआती दौर से जुड़े अशरफ़ मेमन का पार्टी के प्रति समर्पण और संघर्ष का लंबा इतिहास रहा है।

अशरफ़ मेमन, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं कद्दावर नेता डॉ. चरणदास महंत के बेहद करीबी माने जाते हैं। कटघोरा क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती देने और चुनावी जीत दिलाने में उन्होंने पहले भी अहम भूमिका निभाई है। वे मुस्लिम समाज के प्रतिष्ठित सामाजिक नेताओं में गिने जाते हैं और क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में कटघोरा शहर कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा।

गौरतलब है कि कटघोरा नगर चुनाव के दौरान पार्टी ने अशरफ़ मेमन को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी। कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राज जायसवाल को जीत दिलाने में उनकी रणनीति और संगठनात्मक कौशल की अहम भूमिका रही थी।
वहीं, कटघोरा ब्लॉक की कमान  पुनः गोरेलाल यादव को सौंपी गई है। गोरेलाल यादव को संगठन और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत तालमेल के लिए जाना जाता है। पार्टी नेतृत्व को उनसे ब्लॉक स्तर पर संगठन को और धार देने की उम्मीद है।

कांग्रेस द्वारा जारी की गई यह लंबी सूची आने वाले समय में स्थानीय निकाय और विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। पार्टी का स्पष्ट संदेश है कि अनुभव, निष्ठा और जमीनी पकड़ रखने वाले नेताओं को आगे कर संगठन को नई ऊर्जा दी जाएगी।