Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
छत्तीसगढ़ न्यूज़

रायपुर-बिलासपुर हाइवे में कार में लगी आग , सवार 4 लोगों ने कूदकर बचाई जान

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार गाड़ियों में आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में राजधानी रायपुर में एक चलती गाड़ी में आग लग गई थी। इस दौरान कार में सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। वहीं अब एक बार फिर एक गाड़ी में आग लगने का मामला सामने आया है। इस बार भी चलती कार में आग लगी है। मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर चलती कार में आग लग गई। इस हादसे में कार सवार 4 लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यह भीषण हादसा बलौदाबाजार जिले के सिमगा के दरचुरा गांव के पास हुआ है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सिमगा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर कार में आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।