Skip to main content

Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

कोरबा के एसएस प्लाज़ा में लगी भीषण आग

कोरबा । शहर के मध्य स्थित व्यावसायिक परिसर एसएस प्लाज़ा में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई ,आग लगते ही पूरे प्लाज़ा में धुआं फैल गया, जिससे वहां मौजूद कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं ।  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पद्मिनी ज्वैलर्स, बालाजी स्टील सहित अन्य दुकानों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है ।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई , आग पर काबू पाने के लिए पांच दमकल वाहनों को लगाया गया है ,हालांकि आग की तीव्रता अधिक होने के कारण राहत एवं बचाव कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग को अन्य दुकानों तक फैलने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं।