कटघोरा में ऐतिहासिक व भव्य दशहरा आयोजन की तैयारी.. विशाल रावण पुतला और छालीवुड कलाकार होंगे आकर्षण.

कटघोरा। कटघोरा दशहरा उत्सव समिति की बैठक रविवार को नगर के गढ़कलेवा में सम्पन्न हुई। इस बैठक में आगामी दशहरा पर्व को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने की। बैठक में सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया, जिसमें गोपाल शर्मा को अध्यक्ष तथा पवन ज्योति अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति ने निर्णय लिया कि इस वर्ष दशहरा उत्सव का आयोजन मेला ग्राउंड में किया जाएगा, जहां दर्शकों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विशाल रावण पुतला और सुपर हिट छालीवुड फिल्मों के निर्माता की लोक कला प्रस्तुति रहेगा प्रमुख आकर्षण
इस वर्ष का मुख्य आकर्षण विशाल रावण और विशेष आतिशबाजियों के साथ इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से दहन होगा । इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की सुपर डुपर हिट छालीवुड फिल्म ” ले शुरू होगे मया के कहानी , हंस झन पगली फंस जाबे, चल हट कोनो देख लिहि ” के निर्माता छोटेलाल साहू का “जहुरिया लोक कला मंच ” की शानदार प्रस्तुति दर्शकों को मंत्र मुग्ध करने वाली है।
ऐतिहासिक आतिशबाजी होगी
रावण दहन के अवसर पर इस बार ऐतिहासिक आतिशबाजी की जाएगी, जो पूरे क्षेत्र के लिए यादगार रहेगी। आयोजकों का कहना है कि आतिशबाजी इस बार और भी भव्य व आकर्षक होगी।
सुरक्षा और व्यवस्था की पूरी तैयारी
दशहरा पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह तैयार है। बैठक में उपस्थित कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी ली और समिति से शांतिपूर्ण आयोजन हेतु सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि भारी भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी आकस्मिक घटना से निपटने के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है कटघोरा का दशहरा
कटघोरा का दशहरा उत्सव पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है और हर साल हजारों की संख्या में लोग यहां जुटते हैं। इस बार कार्यक्रम को और भी भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। समिति के पदाधिकारियों का मानना है कि यह आयोजन नगर ही नहीं बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय बनेगा।
कटघोरा का दशहरा उत्सव इस बार अद्वितीय और भव्य होने वाला है। मेला ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस पर्व में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, विशाल रावण दहन और आतिशबाजी लोगों के लिए अविस्मरणीय रहेगा। बैठक में दशहरा उत्सव समिति कटघोरा के गोपाल शर्मा, पवन ज्योति जी, राजीव लखनपाल,अशरफ मेमन, लाल बाबू ठाकुर,सतीश धनोंदिया, चंदन बघेल, संजय शर्मा, नरेंद्र मित्तल,आकाश शर्मा, संजय पार्षद, अभिषेक गर्ग, राजकुमार अग्रवाल, केशव मित्तल, विष्णु जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, अशोक दुबे, राहुल डिक्सेना, आशुतोष शर्मा एवं शारदा पाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
