Skip to main content

Googly News Korba

276 x 101 copy
Big Breaking News
बिलासपुर

लक्ष्मण बघेल प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त

बिलासपुर। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी नाथ जायसवाल जी एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव श्री हौशिला प्रसाद शर्मा जी की अनुमति से लक्ष्मण बघेल तिफरा निवासी को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ इंटक के प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

लक्ष्मण बघेल को इस पद पर नियुक्त करते हुए आशा व्यक्त किया गया है कि इंटक महासंघ के नीति और सिद्धांतों पर चलकर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही जिला, ब्लॉक, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सदैव संघर्षरत रहेंगे तथा इनके प्रदेश महासचिव बनने पर परिवार एवं कांग्रेस के सदस्यों ने बधाई दी है।